नई पीढ़ी ने किया किनारा, हैंडलूम नगरी में श्रमिकों का टोटा
प्रकाशित: 1 जून 2026 को 7:11 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। हैंडलूम नगरी पिलखुवा का कपड़ा उद्योग इन दिनों कुशल श्रमिकों की भारी कमी से जूझ रहा है। चादर, गमछा, बेडशीट और होटल लिनन की बढ़ती मांग के बावजूद उद्योगों को समय पर ऑर्डर पूरे करने में परेशानी हो रही है। उद्योग जगत का कहना है कि नई पीढ़ी का पारंपरिक हैंडलूम और टेक्सटाइल कार्य
HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। हैंडलूम नगरी पिलखुवा का कपड़ा उद्योग इन दिनों कुशल श्रमिकों की भारी कमी से जूझ रहा है। चादर, गमछा, बेडशीट और होटल लिनन की बढ़ती मांग के बावजूद उद्योगों को समय पर ऑर्डर पूरे करने में परेशानी हो रही है। उद्योग जगत का कहना है कि नई पीढ़ी का पारंपरिक हैंडलूम और टेक्सटाइल कार्यों से लगातार मोहभंग हो रहा है, जिससे प्रशिक्षित और अनुभवी कारीगरों का अभाव बढ़ता जा रहा है।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में 500 से अधिक छोटी-बड़ी हैंडलूम एवं टेक्सटाइल इकाइयां संचालित हैं, जिनसे करीब 20 हजार लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़े शहरों से लगातार ऑर्डर मिलने के बावजूद श्रमिकों की कमी उद्योग के विकास में बड़ी बाधा बन रही है।
उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार नई पीढ़ी पावरलूम और टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार तलाशने के बजाय अन्य व्यवसायों और नौकरियों को प्राथमिकता दे रही है। इसका सीधा असर उत्पादन क्षमता पर पड़ रहा है और इकाइयों को पर्याप्त कार्यबल नहीं मिल पा रहा है।
इन कारीगरों की सबसे ज्यादा कमी
उद्योग संचालकों का कहना है कि वर्तमान में पावरलूम ऑपरेटर, फिनिशिंग कर्मचारी, सिलाई कारीगर, पैकिंग स्टाफ और डिजाइन डेवलपमेंट कर्मचारियों की सबसे अधिक कमी है। कुशल कारीगरों के अभाव में उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कई बार ऑर्डर समय पर पूरे करना चुनौती बन जाता है।
व्यापारियों का मानना है कि यदि युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले समय में पिलखुवा के प्रसिद्ध हैंडलूम उद्योग को और गंभीर श्रमिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

