सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

हापुड़ में डीएफसी कार्गो टर्मिनल बना ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स का बड़ा केंद्र

प्रकाशित: 19 जून 2026 को 7:22 am बजे

हापुड़ में डीएफसी कार्गो टर्मिनल बना ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स का बड़ा केंद्र

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तेजी से वाहनों की ढुलाई का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। दक्षिण और पश्चिम भारत के विभिन्न शहरों से आने वाले चार पहिया वाहनों को यहां उतारकर एनसीआर के कई जिलों तक पहुंचाया जा रहा है। करीब ती

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तेजी से वाहनों की ढुलाई का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। दक्षिण और पश्चिम भारत के विभिन्न शहरों से आने वाले चार पहिया वाहनों को यहां उतारकर एनसीआर के कई जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।

                        
      

करीब तीन महीने पहले शुरू हुए इस टर्मिनल से बड़ी संख्या में कारों की आवाजाही हो रही है। रेलवे के विशेष रैक के जरिए एक बार में सैकड़ों वाहनों को यहां लाया जाता है, जिन्हें बाद में अलग-अलग गंतव्यों तक भेजा जाता है। जून माह में दर्जनों मालगाड़ियों के माध्यम से वाहनों की खेप पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

टर्मिनल प्रबंधन के अनुसार विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के वाहन देश के अलग-अलग उत्पादन केंद्रों से यहां पहुंच रहे हैं। हापुड़ की रणनीतिक स्थिति के कारण लगभग 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों तक इन वाहनों की सप्लाई आसानी से की जा रही है। वहीं गुरुग्राम क्षेत्र से तैयार वाहनों को देश के अन्य हिस्सों में भेजने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।

फर्टिलाइजर और स्टील हैंडलिंग की तैयारी

वाहनों के अलावा भविष्य में इस टर्मिनल पर उर्वरक (फर्टिलाइजर) की अनलोडिंग भी शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही स्टील से जुड़े लॉजिस्टिक्स कार्यों के लिए भी विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। योजना के तहत स्टील उत्पादों के भंडारण के लिए शेड और अन्य आवश्यक ढांचे तैयार किए जाएंगे।

क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

विशेषज्ञों का मानना है कि कार्गो टर्मिनल की गतिविधियां बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक, औद्योगिक और आवासीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। माल ढुलाई की बेहतर सुविधाओं के कारण निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

 

                                                                                  

    

                                          

                                             

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले