सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 9:17 am बजे

अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। नगर क्षेत्र में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के रू

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर क्षेत्र में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि वह एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि सेंटर संचालक ने उसे शादी का भरोसा देकर अपने झांसे में लिया। युवती के अनुसार सात मार्च को आरोपी ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

युवती का आरोप है कि होश आने पर जब उसने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार शादी का आश्वासन देकर उसे बहलाता रहा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

                                       

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले