मतदाता सूची अद्यतन अभियान के तहत बूथों पर हुआ सार्वजनिक पाठ
प्रकाशित: 12 जनवरी 2026 को 7:17 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रविवार को क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशी सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप जिलाधिका
पिलखुवा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रविवार को क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशी सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी मनोज कुमार के आदेश के क्रम में सभी बूथ लेवल अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहे। पंचायत भवन, ग्राम सभागार, सरकारी विद्यालयों तथा नगर क्षेत्र के वार्डों में बैठकें आयोजित कर निर्वाचक नामावली का वाचन किया गया।
इस दौरान नागरिकों को सूची में नाम जांचने के लिए प्रेरित किया गया। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं पाए गए, उनसे फॉर्म-6 भरवाया गया। वहीं मृत मतदाताओं, स्थान परिवर्तन कर चुके अथवा दोहरे नाम दर्ज होने की स्थिति में फॉर्म-7 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया अपनाई गई।
प्राप्त सभी आवेदनों का विवरण सुरक्षित रखते हुए बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया गया। शहर स्थित आरआर इंटर कॉलेज में सुपरवाइजर सुशील तोमर ने मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाते हुए आवश्यक जानकारी दी।
संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के
1 दिन पहले
लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।
4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
4 दिन पहले


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

