पानी को तरसा शहर, पाइपलाइन सूखी-टैंकर भी गायब, सिस्टम बेपरवाह
प्रकाशित: 21 मई 2026 को 9:24 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर से लेकर गांवों तक पानी की सप्लाई लड़खड़ा गई है। कई इलाकों में नलों ने जवाब दे दिया है और पाइपलाइन से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। हालात ऐसे हैं कि लोग टैंकर और पानी के कैंपर के सहारे जिंदगी चलाने को मजबूर हैं। शहर में करीब 30
हापुड़ में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर से लेकर गांवों तक पानी की सप्लाई लड़खड़ा गई है। कई इलाकों में नलों ने जवाब दे दिया है और पाइपलाइन से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। हालात ऐसे हैं कि लोग टैंकर और पानी के कैंपर के सहारे जिंदगी चलाने को मजबूर हैं।
शहर में करीब 30 प्रतिशत लोग अब पीने के पानी के लिए कैंपर खरीदने पर निर्भर हो गए हैं। वहीं बाजारों में बोतलबंद पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर साल गर्मियों में पेयजल संकट को लेकर योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही दावे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। पांच साल बाद भी शहर की जरूरत के अनुसार जल संसाधनों का विकास नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि जरूरत के मुकाबले नलकूपों और अन्य संसाधनों की संख्या बेहद कम है।
पिछले साल भी गर्मियों में पानी को लेकर लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। उस समय अधिकारियों ने सर्दियों में व्यवस्था मजबूत करने का दावा किया था, लेकिन गर्मी लौटते ही फिर वही हालात सामने आने लगे हैं। अब मांग बढ़ने पर संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है।
शहर की आबादी पांच लाख से अधिक बताई जा रही है, जबकि पालिका के उपलब्ध संसाधन पूरी क्षमता से चलने पर भी केवल 48 एमएलडी पानी की आपूर्ति कर सकते हैं। दूसरी ओर शहर को रोजाना करीब 60 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। मानकों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर पानी मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान में औसतन 100 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।.jpeg)
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने हालात को और खराब कर दिया है। पानी का भंडारण और सप्लाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग और बढ़ेगी, ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक साल में न तो नए नलकूप लगाए गए और न ही पेयजल नेटवर्क में कोई बड़ा सुधार किया गया। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।
जलकल विभाग के एक्सईएन विकास चौहान ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों की मरम्मत करा ली गई है और उनका पूरा उपयोग किया जा रहा है। बिजली की समस्या को देखते हुए जेनरेटरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों से पानी का दुरुपयोग न करने और जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
