सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

डेढ़ साल बाद जिले में फिर शुरू होगा पोलियो उन्मूलन अभियान

प्रकाशित: 12 जून 2026 को 8:28 am बजे

डेढ़ साल बाद जिले में फिर शुरू होगा पोलियो उन्मूलन अभियान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में करीब डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 28 जून को विशेष बूथ सत्र आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत जिले के लगभग 2.82 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्व

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में करीब डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 28 जून को विशेष बूथ सत्र आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत जिले के लगभग 2.82 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

                               

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी, जो शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों तक पहुंचकर उन्हें खुराक देंगी।

जिला पहले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन बीमारी की पुनरावृत्ति रोकने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। इससे पहले दिसंबर 2024 में जिले में पोलियो अभियान आयोजित किया गया था।

इस बार स्वास्थ्य विभाग ने पिछले अभियान की तुलना में लक्ष्य में करीब दस प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछली बार करीब 2.55 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई थी, जबकि इस बार 2.82 लाख बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था का निरीक्षण किया जा चुका है तथा वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण और वितरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि पोलियो एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करती है। समय पर टीकाकरण और पोलियोरोधी खुराक से इस बीमारी से बचाव संभव है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले