जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचकर पूछे जा रहे 33 सवाल
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 9:40 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में शुक्रवार से जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई। पहले दिन प्रगणकों ने घर-घर जाकर मकानों की मैपिंग की और परिवारों से विभिन्न जानकारियां जुटाकर ऑनलाइन डाटा अपलोड किया। जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक प्रत्येक घर पर जाकर मकान
जिले में शुक्रवार से जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई। पहले दिन प्रगणकों ने घर-घर जाकर मकानों की मैपिंग की और परिवारों से विभिन्न जानकारियां जुटाकर ऑनलाइन डाटा अपलोड किया।
जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक प्रत्येक घर पर जाकर मकान संख्या अंकित कर रहे हैं और परिवार से 33 सामान्य सवाल पूछ रहे हैं। इनमें परिवार के मुखिया का नाम, शादीशुदा दंपतियों की संख्या, मुख्य भोजन, वाहन, पानी का स्रोत, मकान की स्थिति, फर्श और दीवारों में इस्तेमाल सामग्री जैसी जानकारियां शामिल हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रगणकों ने सुबह और शाम के समय सर्वे का कार्य किया। प्रगणक जितेंद्र कुमार, नवीन और मनीष ने बताया कि अधिकांश लोग सहयोग कर रहे हैं और सही जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार घर-घर जाकर जुटाए जा रहे डाटा को ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 13,38,311 थी। करीब 15 साल बाद दोबारा हो रही जनगणना में जनसंख्या 22 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रगणकों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है और उनकी ड्यूटी तय कर दी गई है। जिलेभर में जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
