छह घंटे लेट पहुंची पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
प्रकाशित: 2 जून 2026 को 7:48 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रेलवे की समयबद्धता एक बार फिर सवालों के घेरे में रही। सोमवार को सुबह हापुड़ पहुंचने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बुलंदशहर से तिलक ब्रिज के लिए चलने वाल
रेलवे की समयबद्धता एक बार फिर सवालों के घेरे में रही। सोमवार को सुबह हापुड़ पहुंचने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
बुलंदशहर से तिलक ब्रिज के लिए चलने वाली यह पैसेंजर ट्रेन सामान्यतः सुबह 6:35 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचती है। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री गाजियाबाद, साहिबाबाद और दिल्ली के लिए सफर करते हैं। लेकिन सोमवार को ट्रेन दोपहर 12:35 बजे स्टेशन पहुंची, जिससे दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
केवल शटल पैसेंजर ही नहीं, कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे 20 मिनट, धनबाद-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन स्पेशल करीब छह घंटे और लखनऊ-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन स्पेशल चार घंटे की देरी से चली।
इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन तीन घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
रेल यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों के विलंब से उनके कामकाज और यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार कई ट्रेनों का संचालन पहले से ही देरी से चल रहा है, जिसका असर आगे के रूटों पर भी पड़ रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
