सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर बदमाश अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 11:14 am बजे

ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर बदमाश अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी का

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी के अनुसार थाना कपूरपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बजेड़ा बंबा के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र इश्तयाक निवासी ग्राम बौड़ा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ बताया।  पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट की साजिश, आर्म्स एक्ट, गौवध अधिनियम और गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। 


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का नाम पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है। थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

                                      

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले