शहर में आवारा कुत्तों का हमला: मासूम सहित कई लोग घायल
प्रकाशित: 11 फ़रवरी 2026 को 7:21 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को नई मंडी इलाके में घर के बाहर खेल रहे करीब डेढ़ साल के बच्चे पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे का होंठ गंभीर रूप से जख्मी हो गया और शरीर पर भी कई स्थानों पर दांतों के निशान मिल
हापुड़।
नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को नई मंडी इलाके में घर के बाहर खेल रहे करीब डेढ़ साल के बच्चे पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे का होंठ गंभीर रूप से जख्मी हो गया और शरीर पर भी कई स्थानों पर दांतों के निशान मिले। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इसी दिन फूलगढ़ी क्षेत्र में एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। उनके गले और पैर में गहरे घाव आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी आगे की चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
मंगलवार को सीएचसी में कुत्ते के काटने के मामलों की संख्या काफी अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 180 से ज्यादा लोगों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया। घायलों में शहर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी शामिल हैं। कई लोगों ने बताया कि वे रोजमर्रा के काम से बाहर निकले थे, तभी रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें और टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
