मरम्मत कार्य के लिए पांच दिन बंद रहेगा अठसैनी रेलवे फाटक
प्रकाशित: 12 जून 2026 को 8:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित रेलवे फाटक संख्या 53/सी को ट्रैक और सड़क मरम्मत कार्य के चलते पांच दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। 12 जून से 16 जून तक फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। एसडीएम श्रीराम स
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित रेलवे फाटक संख्या 53/सी को ट्रैक और सड़क मरम्मत कार्य के चलते पांच दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। 12 जून से 16 जून तक फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग हापुड़ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर फाटक बंद रखने की जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित अठसैनी रेलवे फाटक पर ट्रैक फिटिंग बदलने और सड़क क्षेत्र की मरम्मत का कार्य किया जाना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फाटक को पूरी तरह बंद रखना आवश्यक है। इसलिए 12 जून से 16 जून तक रेलवे फाटक से वाहनों और पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और रेलवे विभाग के निर्देशों का पालन करें। एसडीएम ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रेलवे फाटक बंद रहने से आसपास के गांवों के लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

