भीषण गर्मी में लगातार तीसरे दिन बिजली संकट से लोग परेशान
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 7:31 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार तीसरे दिन भी बिजली व्यवस्था चरमराई रही। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गए तो कहीं तारों में आग लगने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से शहर के कई इलाकों के लोग परेशान नजर आए। लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर शिकायत
जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार तीसरे दिन भी बिजली व्यवस्था चरमराई रही। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गए तो कहीं तारों में आग लगने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से शहर के कई इलाकों के लोग परेशान नजर आए। लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर शिकायत के बाद भी समय से फाल्ट ठीक न करने का आरोप लगाया।
अर्जुननगर क्षेत्र में चार दिनों के भीतर तीसरी बार 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके चलते वहां के लोगों को रातभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बताया गया कि पहले ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए उसे दूसरे 250 केवी ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया था, लेकिन वह भी देर रात तेज आवाज के साथ फुंक गया। शुक्रवार दोपहर तक क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।
कचहरी के सामने रघुवीर गंज क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की लीड में आग लगने से रात में बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजलीघर को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। अस्थायी रूप से सप्लाई शुरू की गई, मगर कुछ ही देर बाद फिर फाल्ट हो गया। लोगों ने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
आर्यनगर इलाके में भी गर्मी के कारण इंसुलेटेड वायर में आग लगने से कई घरों की बिजली बाधित हो गई। वहीं जवाहर गंज के पास हाईटेंशन लाइन में चिंगारी और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई और बड़ा हादसा टल गया।
मेरठ रोड स्थित आवास विकास, संजय विहार और पटना मुरादपुर समेत कई क्षेत्रों में भी बिजली संकट बना रहा। इन इलाकों में लोगों को लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। विभाग की ओर से फाल्ट को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

