हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा, दो किलोमीटर लंबा जाम लगा
प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट। सप्ताहांत के बाद लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ के कारण रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रजघाट से दिल्ली जाने वाली लेन में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को लगभग ढाई घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग
ब्रजघाट। सप्ताहांत के बाद लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ के कारण रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रजघाट से दिल्ली जाने वाली लेन में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को लगभग ढाई घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित रहे।
शनिवार और रविवार की छुट्टियों के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद समेत आसपास के महानगरों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहाड़ी और पर्यटन स्थलों की ओर गए थे। सोमवार को कामकाज पर लौटने के लिए अधिकांश लोग रविवार दोपहर बाद वापस निकले। शाम करीब चार बजे क्षेत्र में वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया।
वाहनों की संख्या बढ़ने से गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा से ब्रजघाट गंगा पुल तक लंबा जाम लग गया। जल्दी निकलने की कोशिश में कई वाहन चालकों ने ओवरटेकिंग शुरू कर दी, जिससे यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक संपर्क मार्गों से निकाला। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाकर व्यवस्था बहाल कराई गई। पुलिस की मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में यातायात सामान्य हो सका।
जाम में फंसे यात्रियों को गर्मी और उमस के कारण काफी दिक्कत हुई। कई लोगों का पानी खत्म हो गया, जिसके चलते वे हाईवे किनारे पानी की तलाश करते दिखाई दिए।
क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि हाईवे पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारू करा दिया।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

