पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
प्रकाशित: 19 जून 2026 को 7:22 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिनके घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद एलपीजी गैस कनेक्शन भी सक्रिय हैं। जांच के दौरान करीब छह हजार ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जिनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जा सकते ह
जिले में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिनके घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद एलपीजी गैस कनेक्शन भी सक्रिय हैं। जांच के दौरान करीब छह हजार ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जिनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जा सकते हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र में हजारों घरों तक पीएनजी गैस की आपूर्ति हो रही है। शासन के निर्देशों के बाद संबंधित उपभोक्ताओं का सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें गैस एजेंसियों और उनके कर्मचारियों ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाई।
जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता पीएनजी और एलपीजी दोनों सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले एलपीजी कनेक्शन स्वेच्छा से सरेंडर करने की सलाह दी गई थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में लोगों ने ऐसा नहीं किया।
अधिकारियों का कहना है कि गैस सिलेंडरों के संभावित दुरुपयोग और अनावश्यक वितरण को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन की गाइडलाइन के तहत जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी सुविधा उपलब्ध है और साथ ही एलपीजी कनेक्शन भी सक्रिय है, उनके मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले




.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)