सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर पालिका की कार्रवाई, पांच किलो सामग्री जब्त

प्रकाशित: 17 जून 2026 को 6:41 am बजे

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर पालिका की कार्रवाई, पांच किलो सामग्री जब्त

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। चंडी चौराहे से देहपा पुलिया तक चले इस अभियान में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान करीब पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जब

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। चंडी चौराहे से देहपा पुलिया तक चले इस अभियान में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान करीब पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जब्त की गई।

                                   


नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान से एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सफाई निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।

अधिकारियों ने बताया कि पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए सभी दुकानदारों से वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की गई। 

नगर पालिका का कहना है कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में नगर पालिका के कर्मचारी चरनपाल, कृष्णपाल, राजेश, साहिल और रविंद्र भी मौजूद रहे।

 

                                           

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले