जनगणना ड्यूटी पर गई शिक्षिका से अभद्रता, दस्तावेज फाड़ने का आरोप
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 6:13 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक महिला शिक्षिका से अभद्रता और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भदस्याना स्थित सर्व हितैषी इंटर कॉलेज की शिक्षिका मनीषा ने बताया कि उनकी ड्य
गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक महिला शिक्षिका से अभद्रता और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भदस्याना स्थित सर्व हितैषी इंटर कॉलेज की शिक्षिका मनीषा ने बताया कि उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बहादुरगढ़ में जगदीश और राजीव के घर जनगणना के लिए पहुंचीं। इसी दौरान उनके बेटों दीपक और सोनू ने उन्हें फर्जी बताते हुए अभद्र व्यवहार किया और जनगणना से जुड़े दस्तावेज फाड़ दिए।
घटना के बाद शिक्षिका ने अपने साथी शिक्षकों को मौके पर बुलाया और एसडीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

