बनखंडा में मिलावटी क्रीम बनाने का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल क्रीम नष्ट
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 6:51 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ के गांव बनखंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी क्रीम बनाने के शक में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति घी से तैयार की जा रही करीब 135 किलोग्राम क्रीम को नष्ट कराया गया। साथ ही घी और तेल के 37 टिन सीज किए गए ह
हापुड़ के गांव बनखंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी क्रीम बनाने के शक में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति घी से तैयार की जा रही करीब 135 किलोग्राम क्रीम को नष्ट कराया गया। साथ ही घी और तेल के 37 टिन सीज किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने डीएम कविता मीना से शिकायत की थी कि गांव में दूध की जगह रिफाइंड तेल, वनस्पति घी और अन्य सामग्री मिलाकर क्रीम तैयार की जा रही है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि तुषार शर्मा के प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध क्रीम मिली। मौके पर ही क्रीम को गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया गया। जांच में क्रीम में रिफाइंड सोयाबीन तेल, वनस्पति घी और दही की मिलावट की आशंका जताई गई है।
टीम ने मौके से 24 टिन वनस्पति घी और 13 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तैयार क्रीम, रिफाइंड तेल, वनस्पति घी और दही के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया पर गड्ढा खोदकर क्रीम नष्ट कराने को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ। कुछ लोगों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए, हालांकि विभाग का कहना है कि मौके पर पहले से मौजूद गड्ढे में ही सामग्री डलवाकर मिट्टी डलवाई गई।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

