भीषण गर्मी में लेट ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
प्रकाशित: 16 मई 2026 को 8:59 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSदिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं न होने से मुश्क
दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं न होने से मुश्किलें और बढ़ गईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंचीं। अवध-असम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंची, जबकि अमृतसर गरीब रथ और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस भी चार घंटे से अधिक लेट रहीं। इसके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी देर बाद स्टेशन पर पहुंची।
गर्मी और उमस के कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। लोगों ने पेयजल और बैठने की बेहतर व्यवस्था की मांग की।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई ट्रेनों का संचालन पहले के स्टेशनों से ही देरी से चल रहा है, जिसके कारण आगे के स्टेशनों पर भी समय प्रभावित हो रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

