सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

कन्हा श्याम मंडप में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट जलकर खाक; 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

प्रकाशित: 21 मई 2026 को 7:04 am बजे

कन्हा श्याम मंडप में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट जलकर खाक; 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित कन्हा श्याम मंडप में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडप के रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:30 बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित कन्हा श्याम मंडप में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडप के रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:30 बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले रेस्टोरेंट के अंदर से उठती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, फ्रिज, कूलिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। 


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता को देखते हुए कुछ समय के लिए मंडप के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से आग को मंडप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


मंडप संचालक विक्रम सिंह के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका है। घटना के बाद मंडप परिसर में जले हुए सामान और धुएं की गंध लंबे समय तक बनी रही।


फायर विभाग के अधिकारी सचिन बालियान ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। 


वहीं पिलखुवा पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और राहत कार्य में दमकल विभाग की मदद की।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपायों की नियमित जांच कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल जैसे स्थानों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले