सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और पथराव मामले में चार गिरफ्तार

प्रकाशित: 22 मई 2026 को 7:56 am बजे

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और पथराव मामले में चार गिरफ्तार

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित किठौर रोड पर गांव असौड़ा के पास एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित अमनवीर नारायण त्यागी उर्फ अमन त्यागी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किठौर रोड पर उनका संतोष

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित किठौर रोड पर गांव असौड़ा के पास एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित अमनवीर नारायण त्यागी उर्फ अमन त्यागी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किठौर रोड पर उनका संतोष फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है।

आरोप है कि 13 मई की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और सेल्समैन पर बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता की।

पीड़ित के अनुसार आरोपी मनी, तुषार, दीपांशु और कपिल उर्फ राकी निवासी गांव अजराड़ा, जिला मेरठ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पेट्रोल पंप पर हमला कर तोड़फोड़ की। पथराव में पंप पर लगी एक मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी।

मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दीपांशु, तुषार, कपिल उर्फ राकी और परवेज निवासी गांव अजराड़ा, जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले