बंदरों के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, ग्रामीणों में रोष
प्रकाशित: 4 जून 2026 को 7:57 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSधौलाना। क्षेत्र के शेखूपुर खिचरा गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच एक बुजुर्ग महिला पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद परिजनों ने उनका उपचार कराया। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय अख्तरी बुधवार को किसी कार्य से अपने घर की छत पर गई थीं
धौलाना। क्षेत्र के शेखूपुर खिचरा गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच एक बुजुर्ग महिला पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद परिजनों ने उनका उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय अख्तरी बुधवार को किसी कार्य से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के बचाव का मौका मिलने से पहले बंदरों ने उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को घायल कर दिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। बाद में उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकल सका है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

