चलते ऑटो से महिला का पर्स झपटा, हाईवे पर वारदात
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 10:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट। गोदभराई कार्यक्रम से लौट रही निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से पर्स झपट लिया। घटना ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास हाईवे पर हुई। पीड़ित पक्ष ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मीरा रेती निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी
ब्रजघाट। गोदभराई कार्यक्रम से लौट रही निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से पर्स झपट लिया। घटना ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास हाईवे पर हुई। पीड़ित पक्ष ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मीरा रेती निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को पड़ोसी बिरजू निषाद की बेटी की गोदभराई का कार्यक्रम गंगानगरी स्थित अमृत परिसर धर्मशाला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उनकी तीनों बेटियां भी शामिल होने गई थीं।
समारोह के बाद उनकी बेटी बबीता निषाद परिवार के अन्य लोगों के साथ ऑटो से गढ़ लौट रही थीं। आरोप है कि जैसे ही ऑटो ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बबीता के हाथ में मौजूद पर्स झपट लिया और फरार हो गए।
घटना के दौरान झटके से बबीता सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गईं। वारदात के बाद ऑटो में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध युवकों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

