फर्जी इकरारनामे से मकान हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
प्रकाशित: 15 मई 2026 को 7:31 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। कस्तला कासमाबाद गांव में मकान और रास्ते के विवाद को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ललित ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उ
पिलखुवा। कस्तला कासमाबाद गांव में मकान और रास्ते के विवाद को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी ललित ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके चाचा बिजेंद्र सिंह के साथ मकान और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। ललित का कहना है कि उसके पिता जनक सिंह ने वर्ष 2017 में मकान की वसीयत उसके नाम की थी। पिता की मृत्यु के बाद संबंधित संपत्ति वारिसान में उसके नाम दर्ज हो गई थी।
आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने अवैध रूप से रास्ता निकालने के उद्देश्य से फर्जी इकरारनामा तैयार करा लिया। पीड़ित ने पहले पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
