बारिश ने लू से दिलाई राहत, उमस ने बढ़ाई आफत
प्रकाशित: 12 जून 2026 को 8:21 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह गरज-चमक के साथ हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद निकली तेज धूप और बढ़ी नमी ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। उमस के कारण दिनभ
हापुड़।
भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह गरज-चमक के साथ हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद निकली तेज धूप और बढ़ी नमी ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। उमस के कारण दिनभर लोगों का पसीना छूटता रहा और कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए।
पिछले एक सप्ताह से जिले में चिलचिलाती धूप और लू के चलते जनजीवन प्रभावित था। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर थे। गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत महसूस हुई। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी, वैसे-वैसे उमस भी बढ़ती गई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। बढ़ी नमी के कारण घरों, दुकानों और कार्यालयों में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई और लोगों को लू से राहत मिली, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस का असर भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

