सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जमानत पर घर लौटे युवक समेत दो भाइयों पर हमला

प्रकाशित: 10 जून 2026 को 10:08 am बजे

जमानत पर घर लौटे युवक समेत दो भाइयों पर हमला

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित कलवा ने बता

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

                                

पीड़ित कलवा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उसके पुत्र अंकित के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अंकित घर लौट आया था।

आरोप है कि सात जून की शाम करीब सात बजे कलवा गांव के मंदिर के पास बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी आनंद, अनुज, अरुण और आकाश वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसके पुत्र अंकित और विपिन मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

हमले में अंकित और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले