बारिश से मिली राहत, लेकिन जल्द लौट सकती है गर्मी
प्रकाशित: 1 जून 2026 को 7:08 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण जिलेवासियों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली।पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की
हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण जिलेवासियों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली।
पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हुई वर्षा के कारण गर्मी का असर कम महसूस किया गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी और हवाओं में ठंडक घुल गई। रविवार को धूप निकलने के बावजूद मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहा और बादल आते-जाते रहे।
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और संभावित बारिश को लेकर सतर्कता जारी की थी, हालांकि दिनभर में वर्षा नहीं हुई। इस दौरान हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ तापमान में फिर वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मंगलवार से गर्म हवाओं का असर बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को दोबारा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम में राहत बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
