सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

भीषण गर्मी में बढ़े डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग के मरीज

प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:14 am बजे

भीषण गर्मी में बढ़े डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग के मरीज

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिले में डिहाइड्रेशन, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से लगभग फुल चल रही हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 200 के प

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिले में डिहाइड्रेशन, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से लगभग फुल चल रही हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है।

डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप, बढ़ता तापमान और बाहर का तला-भुना भोजन लोगों को बीमार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी के मामलों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई मरीजों को पांच से आठ घंटे तक भर्ती रखकर उपचार दिया जा रहा है और हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी जा रही है।

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोग तेजी से डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर धूप में काम करने वाले लोगों में उल्टी-दस्त के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बाहर का अस्वच्छ भोजन न खाने की सलाह दी है।

                                                   

                                          

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले