सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, व्यावसायिक भवन सील

प्रकाशित: 17 जून 2026 को 7:03 am बजे

एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, व्यावसायिक भवन सील

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 36 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि एक व्यावसा

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 36 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।

                               

प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूखंडों पर आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति लिए बिना विकास कार्य किए जा रहे थे, जिसके चलते प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के तहत असौड़ा-किठौर रोड क्षेत्र में करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया। इसके अलावा पटना मुरादपुर क्षेत्र में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर तथा मंसूरपुर में करीब 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इसके साथ ही पटना गांव स्थित एक व्यावसायिक भवन को निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया। 

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए जाने वाले निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

                                           

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले