सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बिजली के तारों में चिंगारी, तीन घंटे बंद रही आपूर्ति

प्रकाशित: 21 मई 2026 को 9:17 am बजे

बिजली के तारों में चिंगारी, तीन घंटे बंद रही आपूर्ति

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा के मोहल्ला अशोक नगर स्थित शेर वाली गली में बुधवार को बिजली लाइन में अचानक फाल्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। फाल्ट के चलते बिजली के तारों में आग लग गई और तेज चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में जलते हुए तार सड़क पर गिर पड़े, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान लोग घरो

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के मोहल्ला अशोक नगर स्थित शेर वाली गली में बुधवार को बिजली लाइन में अचानक फाल्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। फाल्ट के चलते बिजली के तारों में आग लग गई और तेज चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में जलते हुए तार सड़क पर गिर पड़े, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक बिजली के पोल से आग की लपटें उठती रहीं। गली संकरी होने और आसपास मकान होने के कारण लोगों को बड़ा हादसा होने का डर सताने लगा। हालांकि समय रहते आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची और बड़ा नुकसान टल गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। करीब तीन घंटे तक क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से परेशान रहे।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

एसडीओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली लाइनों पर लोड बढ़ रहा है। फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करा दी गई।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले