पैसेंजर ट्रेन में पंखे बंद, भीषण गर्मी में यात्री परेशान
प्रकाशित: 3 जून 2026 को 8:23 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन में पिछले एक सप्ताह से पंखे बंद पड़े होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म मौसम में ट्रेन के डिब्बों में पर्याप्त हवा न मिलने से यात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा ट्रेन के नियमित रूप से देरी स
बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन में पिछले एक सप्ताह से पंखे बंद पड़े होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म मौसम में ट्रेन के डिब्बों में पर्याप्त हवा न मिलने से यात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा ट्रेन के नियमित रूप से देरी से संचालन से भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दैनिक रेल यात्री वेद प्रकाश सिंघल ने बताया कि ट्रेन में पंखे बंद होने से सफर करना बेहद कठिन हो गया है। यात्रियों को उमस और गर्मी के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के शौचालयों में भी पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन रोजाना निर्धारित समय से देर से चल रही है। विशेष रूप से शाम के समय वापसी में यह ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंच रही है, जिससे नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
इस संबंध में मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ट्रेन में पंखे बंद होने या अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्या है तो उसकी जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन में पंखों की मरम्मत, शौचालयों में पानी की व्यवस्था और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
