बसों का संचालन सुधारने के लिए भर्ती होंगे संविदा चालक
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 7:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। परिवहन निगम के हापुड़ डिपो में चालकों की कमी के चलते बस संचालन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए रोडवेज विभाग ने संविदा चालक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन से पहले टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, मु
परिवहन निगम के हापुड़ डिपो में चालकों की कमी के चलते बस संचालन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए रोडवेज विभाग ने संविदा चालक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन से पहले टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, दिल्ली और नोएडा समेत कई प्रमुख रूटों पर करीब 136 बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन पर्याप्त चालक न होने के कारण कई बार बसों के संचालन में दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसी कमी को दूर करने के लिए विभाग ने संविदा चालकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में डिपो पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 23.5 वर्ष से अधिक और लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच होनी चाहिए।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि डिपो में चालकों की कमी को देखते हुए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन लिए जा रहे हैं और जल्द ही ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
