पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 17 जून 2026 को 7:31 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। देहात थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आर
हापुड़।
देहात थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवम और बिट्टू के रूप में हुई है। दोनों को गांव ददायरा चौराहे के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम पहले ही इस मामले में विपिन, रोहित और शिवा नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बताया गया कि 12 जून की रात कुछ लोगों ने मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने शराब की बोतलों और डंडों का इस्तेमाल करते हुए हेड कांस्टेबल दौलतराम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी को घायल कर दिया था।
घटना के बाद हेड कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद तथा कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले




.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)
