सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

प्रकाशित: 21 मई 2026 को 8:57 am बजे

दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में पति, सास और जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ऊषा के अनुसार उसकी शादी 23 अप्रैल 2009 को गाजियाबाद जिल

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में पति, सास और जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ऊषा के अनुसार उसकी शादी 23 अप्रैल 2009 को गाजियाबाद जिले के डासना क्षेत्र के गांव कुशलिया निवासी राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा।

महिला का कहना है कि पति राकेश के साथ उसकी सास ब्रजेश और जेठ शैलेष भी लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते थे। आरोपित आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और घरेलू खर्च के लिए रुपये तक नहीं देते थे।

पीड़िता ने बताया कि कई बार थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता और मध्यस्थता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला ने अब किसी भी प्रकार की मध्यस्थता से इनकार करते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति राकेश, सास ब्रजेश और जेठ शैलेष के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

                                         

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले