सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को 10 साल की सजा

प्रकाशित: 23 मई 2026 को 9:36 am बजे

पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को 10 साल की सजा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए दस वर्ष के कारावास और 9500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है। पीड़िता प्रीति ने वर्ष 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी श

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए दस वर्ष के कारावास और 9500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामला देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है। पीड़िता प्रीति ने वर्ष 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी शादी 25 फरवरी 2007 को हंसराज निवासी अंबेडकर नगर के साथ हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता के अनुसार 17 मार्च 2020 की सुबह आरोपी पति ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों तक उपचाराधीन रहीं।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम की अदालत में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी हंसराज को दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई।

                                                   

                                          

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले