पोषण अभियान की रफ्तार धीमी, सैम श्रेणी से केवल 14 बच्चे ही आए बाहर
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:11 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं दिख रही है। सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल माह की रैंकिंग में जिले के प्रदर्शन पर चिंता जताई गई है। तीन माह पहले गंभीर कुपोषण यानी सैम श्रेणी में चिन्हित किए गए 148 बच्चों में से अब तक केवल 14
हापुड़ में महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं दिख रही है। सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल माह की रैंकिंग में जिले के प्रदर्शन पर चिंता जताई गई है। तीन माह पहले गंभीर कुपोषण यानी सैम श्रेणी में चिन्हित किए गए 148 बच्चों में से अब तक केवल 14 बच्चे ही मैम श्रेणी तक पहुंच पाए हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में शून्य से छह वर्ष तक के 58,960 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 58,589 बच्चों की लंबाई और वजन का मापन किया गया। जांच के आधार पर बच्चों को सैम (गंभीर कुपोषण) और मैम (मध्यम कुपोषण) श्रेणियों में रखा जाता है।
करीब तीन माह पहले कराई गई जांच में 148 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए थे। हालांकि अप्रैल तक इनमें से सिर्फ 14 बच्चों की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुपोषित बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार और बेहतर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
