भीषण गर्मी से दो दिन और बेहाल रहेगा जनजीवन, 29 मई से मौसम बदलने के आसार
प्रकाशित: 27 मई 2026 को 10:45 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSMeteorology विशेषज्ञों के अनुसार हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में नौतपा की भीषण गर्मी से लोगों को अभी दो दिन और परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव आने और आंधी, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सक
Meteorology विशेषज्ञों के अनुसार हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में नौतपा की भीषण गर्मी से लोगों को अभी दो दिन और परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव आने और आंधी, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
पिछले तीन दिनों से जिले का अधिकतम तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। दोपहर के समय जरूरी काम से बाहर निकले लोग लू और तपिश से बेहाल दिखाई दिए।
सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों और किसानों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें तेज धूप में काम करना पड़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। आर्द्रता 16 प्रतिशत रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार 28 मई तक लू का असर बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के प्रभाव से मौसम बदल सकता है। आने वाले दिनों में तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

