ट्रक से टकराया ऑटो, महिला समेत पांच लोग घायल
प्रकाशित: 8 जून 2026 को 8:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSबाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना पुराने हाईवे पर बाबूगढ़ छावनी के निकट हुई, जहां एक ऑटो आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर निवासी
बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना पुराने हाईवे पर बाबूगढ़ छावनी के निकट हुई, जहां एक ऑटो आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण अपने ऑटो से यात्रियों को लेकर हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। बाबूगढ़ छावनी के पास पहुंचने पर ऑटो अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।
हादसे में चालक तरुण के अलावा रूपचंद, उनकी पत्नी दीपा, शिवम और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।
पुलिस ने ट्रक और ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

