कांग्रेस में बढ़ा जनाधार, डालचंद शर्मा बने जिला महासचिव
प्रकाशित: 6 जून 2026 को 8:21 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अर्जुन नगर निवासी डालचंद शर्मा को जिला महासचिव नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने उनके आवास पर पहुंचकर मनोनयन पत्र सौंपा और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश त्यागी ने कहा कि ज
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अर्जुन नगर निवासी डालचंद शर्मा को जिला महासचिव नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने उनके आवास पर पहुंचकर मनोनयन पत्र सौंपा और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर राकेश त्यागी ने कहा कि जिले में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही संगठन में जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर प्रदेश में सरकार बनाना तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उनका कहना था कि देश का युवा वर्ग बदलाव चाहता है और बड़ी संख्या में राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जता रहा है।
नवनियुक्त जिला महासचिव डालचंद शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, जिला महासचिव गौरव गर्ग, विचार प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन डॉ. पदम सिंह साहनी, जिला महासचिव रामलाल आर्य, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
