सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

ड्रॉपआउट बच्चों को फिर स्कूलों से जोड़ेगा शिक्षा विभाग

प्रकाशित: 29 मई 2026 को 10:34 am बजे

ड्रॉपआउट बच्चों को फिर स्कूलों से जोड़ेगा शिक्षा विभाग

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। संवादाता नरेंद्र सिंह - प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष विद्यार्थी ट्रैकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कक्षा 5 और कक्षा 8 पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का विस्तृत डाटा तै

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

संवादाता नरेंद्र सिंह - प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष विद्यार्थी ट्रैकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कक्षा 5 और कक्षा 8 पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का विस्तृत डाटा तैयार किया जा रहा है।

विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा बीच में पढ़ाई न छोड़े और ड्रॉपआउट दर को कम किया जा सके। इसके लिए यह पता लगाया जाएगा कि छात्रों ने आगे किस विद्यालय में प्रवेश लिया है।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय से पास हुए सभी बच्चों का पूरा विवरण तैयार करें। इस डाटा को प्रेरणा पोर्टल और यूडीआईएसई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जा रहा है।

इसमें छात्र का नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर, पता और नए विद्यालय में प्रवेश की स्थिति दर्ज की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बच्चे कक्षा 5 या 8 के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसके पीछे पारिवारिक जिम्मेदारियां और जागरूकता की कमी प्रमुख कारण माने जाते हैं।

नई व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र अगली कक्षा में दाखिला नहीं लेता है तो विभागीय टीम सीधे उसके परिवार से संपर्क करेगी और बच्चे को दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा विभाग कक्षा 5 और 8 पास छात्रों की टीसी और परीक्षा परिणाम सूची का मिलान नजदीकी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रवेश रिकॉर्ड से भी करेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। ड्रॉपआउट बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें दोबारा स्कूलों में प्रवेश दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले