छह साल में सबसे गर्म मई, हापुड़ में पारा 45 डिग्री पहुंचा
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:16 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में भीषण गर्मी ने पिछले छह वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2019 में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित
हापुड़ में भीषण गर्मी ने पिछले छह वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2019 में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई देने लगा। सुबह 10 बजे के बाद लू चलनी शुरू हो गई और दोपहर तक हालात इतने खराब हो गए कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तेज तपिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण गर्मी का असर केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय ऐसा महसूस हो रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। शाम करीब पांच बजे के बाद धूप का असर कम होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
जिला आपदा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि बीते चार दिनों में तापमान करीब छह डिग्री तक बढ़ चुका है। दोपहर के समय 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं और आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 24 और 25 मई को तेज लू चलने की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि फसलें लू से प्रभावित न हों। वहीं पशुपालकों से पशुओं के लिए छांव, पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था करने को कहा गया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

