सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

सात घंटे देरी से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस, यात्री परेशान

प्रकाशित: 28 मई 2026 को 7:51 am बजे

सात घंटे देरी से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस, यात्री परेशान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रेलवे ट्रैकों पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अवध असम, पद्मावत और नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

रेलवे ट्रैकों पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अवध असम, पद्मावत और नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे विलंबित रही।

प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई, जबकि प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रही। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन भी करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।

इसके अलावा राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तथा लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रहीं। कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से चली।

अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन और जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचीं।

ट्रेनों के लगातार विलंबित संचालन से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कई ट्रेनें पहले से ही पीछे के स्टेशनों से देरी से चल रही हैं, जिसका असर आगे के संचालन पर पड़ रहा है।

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले