सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

उधार दिए रुपये मांगे तो मिली हत्या की धमकी

प्रकाशित: 21 मई 2026 को 8:40 am बजे

उधार दिए रुपये मांगे तो मिली हत्या की धमकी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी अरुण बैनीवाल ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई द्वारा कारोबार के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, एक अप्रैल 2023 को उसके चचेरे भाई ने फर्नीचर कारोबार बढ़ाने के लिए मेरठ गेट क्षे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी अरुण बैनीवाल ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई द्वारा कारोबार के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, एक अप्रैल 2023 को उसके चचेरे भाई ने फर्नीचर कारोबार बढ़ाने के लिए मेरठ गेट क्षेत्र में दयाल फर्नीचर के संचालक आकाश गर्ग और पवन गर्ग को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। बताया गया कि रकम लौटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित स्टांप भी तैयार कराया गया था।

आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। छह मई 2026 को पीड़ित का चचेरा भाई बकाया रकम मांगने के लिए आरोपितों की दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान रुपये मांगने पर दोनों आरोपित भड़क गए और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की।

विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के साथ भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में पवन गर्ग और आकाश गर्ग के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले