बंदरों से बचते समय सीढ़ियों से गिरी बच्ची, घायल
प्रकाशित: 16 मार्च 2026 को 8:53 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण एक बच्ची घायल हो गई। बताया गया कि बंदरों के झुंड को देखकर घबराई बच्ची छत से नीचे उतरते समय सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गई। गांव निवासी दीपक के अनुसार उनकी बेटी मोनिका रविवार को घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का
गांव शाहपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण एक बच्ची घायल हो गई। बताया गया कि बंदरों के झुंड को देखकर घबराई बच्ची छत से नीचे उतरते समय सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गई।
गांव निवासी दीपक के अनुसार उनकी बेटी मोनिका रविवार को घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया। बंदरों को देखकर बच्ची डर गई और जल्दी-जल्दी नीचे उतरने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में काफी समय से बंदरों का उत्पात बना हुआ है। बंदर अक्सर लोगों पर झपट्टा मार देते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी बंदरों के हमले में गांव के कुछ लोग घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

