भीषण गर्मी में ट्रिपिंग से उड़ी लोगों की नींद
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 7:36 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात नगर के कई मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में हर दस मिनट के अंतराल पर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोगों की नींद उड़
गढ़मुक्तेश्वर में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात नगर के कई मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में हर दस मिनट के अंतराल पर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई।
नगर के राजीव नगर, इंद्रा नगर, सुंदर नगर और उपाध्याय नगर समेत कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लगातार हो रही ट्रिपिंग और कटौती के कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले में एक्सईएन सूर्यउदय कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते अधिकांश घरों में एसी चलने से बिजली लोड बढ़ गया है, जिसका असर वोल्टेज पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टीम को जांच कर जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

