सिनेमाघरों को नई जान देने के लिए प्रोत्साहन योजना
प्रकाशित: 31 जनवरी 2026 को 8:22 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पुराने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से सजाने के लिए नई प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसका उद्देश्य बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से सक्रिय बनाना और शहर में मनोरंजन की रौनक लौटाना है। सहायक आयुक्त राज्यकर अवधेंद्र प
मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पुराने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से सजाने के लिए नई प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसका उद्देश्य बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से सक्रिय बनाना और शहर में मनोरंजन की रौनक लौटाना है।
सहायक आयुक्त राज्यकर अवधेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत छोटे क्षमता वाले एकल स्क्रीन सिनेमाघरों और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। जहां पहले से मल्टीप्लेक्स हैं, वहां मौजूदा हॉल के आधुनिकीकरण पर भी यह योजना लागू होगी।
कम से कम 75 सीट क्षमता वाले सिनेमाघरों के मालिक, प्रबंधक या इच्छुक कंपनियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं। जानकारी और मार्गदर्शन के लिए कार्य दिवसों में रेवती कुंज स्थित सहायक आयुक्त राज्यकर कार्यालय, खंड-1 में संपर्क किया जा सकता है।
इस योजना से न सिर्फ मनोरंजन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि शहर में सिनेमाघरों की रौनक भी फिर से लौटेगी।
संबंधित ख़बरें
बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड
सुपरस्टार की नई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
4 दिन पहले
साउथ की मेगा फिल्म OTT पर रिलीज़, दर्शकों में उत्साह
थिएटर में रिकॉर्ड कमाई के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
4 दिन पहले

करोड़ों की लागत से बना मनोरंजन पार्क अब भी बंद, लोगों में नाराजगी
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया मनोरंजन पार्क वर्षों बाद भी आम लोगों के लिए नहीं खुल पाया है। लगभग 3.12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह पार्क करीब पांच साल पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आज भी इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका
5 दिन पहले
.jpg)
रील बनाने के चक्कर में युवक पर हुई कार्रवाई, बाजार में महिलाओं के बीच डांस का वीडियो पड़ा भारी
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ जिले में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाह एक युवक को महंगी पड़ गई। बाजार के बीचों-बीच फिल्मी अंदाज में डांस कर रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने सार्वजनिक रूप से म
6 दिन पहले




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
