डिग्री कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 7:21 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी दुष्यंत तेवतिया ने एक दंपती पर डिग्री कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुष्यंत तेवतिया के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र क
HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी दुष्यंत तेवतिया ने एक दंपती पर डिग्री कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दुष्यंत तेवतिया के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी सुनील राठी अपनी पत्नी सीमा के साथ पिलखुवा के भोलागंज मोहल्ले में रहता है। आरोप है कि अगस्त 2024 में दोनों उनके घर आए और छिजारसी स्थित राणा डिग्री कॉलेज में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
दंपती ने नौकरी लगवाने के लिए सिक्योरिटी और अन्य खर्चों का हवाला देते हुए 12 लाख रुपये मांगे। पीड़ित का कहना है कि छह सितंबर 2024 को उन्होंने आरोपियों को रकम दे दी। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे।
आरोप है कि रुपये लौटाने के बजाय आरोपियों ने नौकरी से जुड़े फर्जी दस्तावेज और मैसेज मोबाइल पर भेज दिए। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि सुनील राठी और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
