मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे गुल रही 13 हजार घरों की बिजली
प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:22 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर के दिल्ली रोड प्रथम, प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में रविवार सुबह करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनों पर मरम्मत और शिफ्टिंग कार्य के कारण सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक करीब 13 हजार घरों की बिजली गुल रही, जिससे लोगों को दैनिक
हापुड़।
शहर के दिल्ली रोड प्रथम, प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में रविवार सुबह करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनों पर मरम्मत और शिफ्टिंग कार्य के कारण सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक करीब 13 हजार घरों की बिजली गुल रही, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग के अनुसार आनंद विहार 220 केवी बिजलीघर से दिल्ली रोड और प्रीत विहार बिजलीघरों को एक ही लाइन के माध्यम से आपूर्ति दी जा रही है। बढ़ते लोड के कारण इस लाइन में बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही थी। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए रविवार को तकनीकी कार्य कराया गया।
कार्य के दौरान दिल्ली रोड प्रथम बिजलीघर के फीडर संख्या 4, 6, 8 और 11 तथा प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। सुबह के समय बिजली न रहने से लोगों को पानी भरने, घरेलू उपकरण चलाने और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कत हुई।
बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में होने वाले फॉल्ट और अनावश्यक कटौती से राहत दिलाने के उद्देश्य से किया गया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली रोड और प्रीत विहार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बार-बार आने वाले फॉल्ट से राहत दिलाने के लिए लाइन पर मरम्मत एवं शिफ्टिंग का कार्य कराया गया है। इससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

