राजस्थान-हरियाणा तक पहुंचेगा गढ़ का दशहरी आम
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 10:28 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसंवादाता नरेंद्र सिंह - गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के बागों में तैयार हो रहा दशहरी आम जल्द ही देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देशों के बाजारों में अपनी मिठास बिखेरता नजर आएगा। आम की फसल पकने के करीब पहुंच चुकी है और किसान अब इसकी तुड़ाई व विपणन की तैयारियों में जुट गए हैं। गढ़, सिंभाव
संवादाता नरेंद्र सिंह - गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के बागों में तैयार हो रहा दशहरी आम जल्द ही देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देशों के बाजारों में अपनी मिठास बिखेरता नजर आएगा। आम की फसल पकने के करीब पहुंच चुकी है और किसान अब इसकी तुड़ाई व विपणन की तैयारियों में जुट गए हैं।
गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि पर आम के बाग स्थित हैं। यहां दशहरी किस्म के आम की अच्छी पैदावार होती है, जिसकी मिठास और स्वाद की अलग पहचान है। हर साल यहां से बड़ी मात्रा में आम राजस्थान, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों के अलावा नेपाल और बांग्लादेश तक भेजा जाता है।
स्थानीय बागवान चुन्ने प्रधान ने बताया कि क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु के कारण यहां का दशहरी आम विशेष स्वाद वाला होता है। फसल तैयार होने के बाद आम को विशेष पैकिंग के जरिए विभिन्न मंडियों, बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग मॉल तक पहुंचाया जाता है।
वहीं बागवान विकार खान ने बताया कि गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई बड़े आम के बाग हैं, जहां से हर वर्ष हजारों क्विंटल आम देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है। इस बार भी फसल अच्छी होने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों में तुड़ाई शुरू हो सकती है।
किसानों को उम्मीद है कि इस बार उत्पादन अच्छा रहने के साथ बाजार में मांग भी बेहतर रहेगी, जिससे उन्हें आम का अच्छा दाम मिल सकेगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

