ट्रेनों की रफ्तार पर मौसम की मार, सत्याग्रह 5 और अवध असम 4 घंटे लेट
प्रकाशित: 1 जून 2026 को 7:13 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रेल संचालन की व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। रविवार को भी कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना
रेल संचालन की व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। रविवार को भी कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से चली।
इसके अलावा मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा 20 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
अन्य ट्रेनों में आला हजरत एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस और लोकनायक एक्सप्रेस भी एक से ढाई घंटे तक विलंबित रहीं। लगातार देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई ट्रेनों का संचालन पहले से प्रभावित हुआ है। इसी वजह से ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशनों पर भी निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

