सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

लूटकांड के फरार आरोपियों पर बढ़ा इनाम, अब 50-50 हजार रुपये की घोषणा

प्रकाशित: 17 जून 2026 को 9:16 am बजे

लूटकांड के फरार आरोपियों पर बढ़ा इनाम, अब 50-50 हजार रुपये की घोषणा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। मेरठ रेंज के डीआईजी ने दोनों आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले इन पर 25-25 हजार रु

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। मेरठ रेंज के डीआईजी ने दोनों आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

                               

गौरतलब है कि एक जून की रात हथियारबंद बदमाशों ने उद्योगपति के परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की थी। बदमाश नकदी और कीमती आभूषण समेत बड़ी रकम का सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान सात जून को हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषणों के साथ लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी।

हालांकि मामले के दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनाम राशि बढ़ाए जाने से आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकेंगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

   

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले